बिग अपोलो स्पेक्ट्रा अस्पताल के वॉकथॉन में 300 लोगों की भागीदारी

बिग अपोलो स्पेक्ट्रा अस्पताल के वॉकथॉन में 300 लोगों की भागीदारी

  Category: News     Date: 30-09-2025  

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर बिग अपोलो स्पेक्ट्रा अस्पताल, पटना द्वारा वॉकथॉन का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 300 लोगों ने सक्रिय भाग लिया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। वॉकथॉन कुम्हार पार्क में संपन्न हुआ, जहां प्रतिभागियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

इस वर्ष का थीम “एक भी पल न चूकें” रहा, जिसके अंतर्गत हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। मौके पर डॉ. नीरज कुमार ने हृदय की सेहत के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और तनाव प्रबंधन पर विशेष जोर दिया।

Share This

Comments